भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर महाविद्यालय में रंगोली, पोस्टर एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन

रिपोर्टर: सतीश चौरसिया
उमरियापान। शासकीय महाविद्यालय सिलौंडी में जननायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर रंगोली, पोस्टर, निबंध, भाषण-विवाद एवं गीत प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार गौतम ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती एवं भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर किया ।
प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया । रंगोली प्रतियोगिता में लगभग 20 छात्राओं ने सहभागिता की, जिसमें दीपांशी मिश्रा ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय एवं मुस्कान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । पोस्टर प्रतियोगिता में क्रांति काशी प्रथम, प्राची द्वितीय एवं नंदनी तृतीय स्थान पर रहीं । निबंध प्रतियोगिता में जिया साहू ने प्रथम, प्रिया साहू ने द्वितीय एवं कपूरी ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया ।
इसी प्रकार ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ विषय पर आयोजित निर्वाचन प्रतियोगिता में सुरभि ने प्रथम, जिया साहू ने द्वितीय एवं प्रिया साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वहीं गीत प्रतियोगिता में सुरभि ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया ।
कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक डॉ. संदीप कपूर, डॉ. ममिता पटेल एवं डॉ. अजय कुमार कछवाहा का महत्वपूर्ण योगदान रहा । आयोजन को सफल बनाने में श्री चंदन यादव, डॉ. लक्ष्मी प्रसाद बागरी, डॉ. हेमंत कुमार चौरसिया, डॉ. अंकुर ओमर, पंकज मिश्रा, डॉ. वंदना सिंह, रमन श्रीवास, रोहणी प्रसाद राय एवं कंचन डुमर सहित महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं का सराहनीय सहयोग रहा ।



