मध्य प्रदेश

क्षेत्र में परिवार की तरह सेवायें दी है मुन्ना भैया ने : रामपालसिंह राजपूत

सिलवानी । मंगलवार को नगर के वर वधु मैरिज गार्डन में नगर के समाजसेवी रामशरण रघुवंशी मुन्ना भैया के अपनी सेवा के 42 वर्ष पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई समारोह में विदाई दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केबिनैट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपालसिंह राजपूत सम्मिलित हुये।
गार्डन में नगर के समाजसेवी और गौसेवक रूप में प्रसिद्धि पा चुके रामशरण रघुवंशी मुन्ना भैया पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के पद पर अपनी सेवा के 42 वर्ष सिलवानी विधानसभा में व्यतीत किये जिसमें 32 वर्ष सिलवानी नगर में तथा 8 वर्ष बीकलपुर और डेढ़ वर्ष बेगमगंज में पशु चिकित्सालय में सेवाये दी। और बीमार और लाचार मवेशियों की सेवा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व केबिनैट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपालसिंह राजपूत ने कहाकि मुन्ना भैया पानी की तरह सभी के बीच घुल मिलकर सेवा की है। जब मैं विधायक नहीं था तब से मुन्ना भैया मेरे स्कूल कालेज के साथी है। इन्होने अपनी सेवा के इन वर्षो में सभी का सहयोग किया है और किसी भी पशु के बीमार होने की सूचना पर तत्काल ही अपनी सेवायें दी है। इस सम्मान एवं विदाई समारोह के आयोजक आरके ग्रुप द्वारा आगन्तुक अतिथियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में विभिन्न समाजसेवी संगठनों, पत्रकार संघ, हिन्दू उत्सव समिति, गौशाला समिति, बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद आदि के पदाधिकारियों ने रामशरण रघुवंशी की सेवानिवृत्ति पर स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किये।
रामशरण रघुवंशी ने अपने उदबोघन में कहाकि सिलवानी क्षेत्र में अपनी सेवाकाल में मुझे काफी सहयोग एवं स्नेह मिला मैंने क्षेत्र को अपना परिवार मानकर सेवाये दी है। कितनी भी रात को भी फोन या सूचना मिलने पर हरसंभव मदद करने का प्रयास किया है। फिर भी यदि सेवाकाल कोई त्रुटि रही हो तो मुझे क्षमा करें और मैं सेवानिवृत्त होने के बाद भी समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सेवायें देने तैयार रहूंगा। उन्होने पत्रकार साथियों एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के सहयोग के लिए भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
उपसंचालक पशु चिकित्सा रायसेन विनोद अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, डाॅ. इंसाफ उद्दीन, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मताम्बर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश राय, जन भागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू, डाॅ. ममलेश यादव, कैलाश रघुवंशी, संजू बनारसी, संजय मस्ताना, मिलन जैन, मोहनमुरारी रघुवंशी, रघुवरसिंह पटेल, गजेन्द्र गुप्ता, गुडडू भाई, टिंकू चौरसिया, महेन्द्रपाल यादव, श्रीराम सेन, फेज खान, शुभम साहू, राजकुमार रघुवंशी, राधेश्याम साहू आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन दीनाशरण श्रीवास्तव एवं आभार व्यक्त आदित्य रामशरण एडवोकेट ने किया।

Related Articles

Back to top button