मध्य प्रदेशव्यापार

गौरझामर में भारतीय करेंसी ₹5 के सिक्के की भारी कमी

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । इन दिनों मार्केट में आम प्रचलन में आने वाला ₹5 का सिक्का बाजार से अचानक गायब होने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इसके पहले बाजार में सिक्कों की भरमार देखी जा रही थी लोग सिक्कों को लेने से कतरा रहे थे यहां तक कि बैंक भी सिक्का लेने से गुरेज कर रहे थे आम प्रचलन में सिक्कों को लेकर स्थिति सामान्य थी लेकिन पिछले कुछ दिनों में ऐसा क्या हुआ कि सिक्कों के टोटे पड़ गए खुदरा लेनदेन में सबसे ज्यादा कमी 5 के सिक्कों की महसूस की जाने लगी है ।
बता दें कि दुकानों में सबसे ज्यादा लेन देन 5 के रुपयों में ज्यादा होता है संबंधित बैंक बाजार में आई ₹5 के सिक्कों की अचानक कमी की आपूर्ति शीघ्र करें जिससे लोगों को पांच के सिक्कों को लेकर हो रही परेशानी दूर हो सके।

Related Articles

Back to top button