सामनापुर की पारंपरिक मड़ई मेले में शामिल हुए पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत

ग्रामीणों से की आत्मीय चर्चा
सिलवानी। जनपद पंचायत सिलवानी के ग्राम पंचायत सामनापुर में आयोजित पारंपरिक मड़ई मेले में मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय नेता ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत शामिल हुए। उन्होंने मेले का आनंद लिया और ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कहा कि मड़ई मेले हमारी समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक विरासत और आपसी भाईचारे के जीवंत प्रतीक हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण जीवन की खुशियों, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ये मेले पीढ़ियों से चली आ रही परंपराओं को जीवित रखते हुए लोगों को आपस में जोड़ने का कार्य करते हैं।
मेले में क्षेत्र के वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त हुआ तथा स्थानीय नागरिकों और युवाओं से आत्मीय भेंट हुई। ग्रामीणों के बीच समय बिताकर, उनकी खुशियों में सहभागी बनकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। पारंपरिक मड़ई मेले में ग्रामीणों का उत्साह, आपसी प्रेम और सांस्कृतिक उल्लास देखने को मिला।



