मध्य प्रदेश
गौरैया नदी में फिसलने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने लिया विवेचना में
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । दमोह.जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरैया नदी में नहाने गए 55 वर्षीय व्यक्ती गणेश प्रसाद सेन पिता शिवराम सेन की नदी में पैर फिसलने से मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है। मौके पर नोहटा थाने से प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र दुबे और राजू ठाकुर ने पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कार्रवाई की है।
बताया गया है शव कंसा घाट से करीब 200 मीटर दूर मशीन घाट में मछलियों के जाल में फंसा हुआ मिला है. नोहटा पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन कर शव को बाहर निकाला एवं पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया और मर्ग कायम कर जांच में लिया।



