धार्मिकमध्य प्रदेश
ग्राम गुटोरी में श्रीमद्भागवत कथा, श्रवण के लिए उमड़े श्रद्धालु, सुख-शांति और समृद्धि की कामना

सिलवानी। आदिवासी अंचल के ग्राम गुटोरी में गुरुवार को श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा का आयोजन श्रीमद्भागवत कथा वाचक आशुतोष उपाध्याय जी महाराज के पावन सान्निध्य में किया जा रहा है।
कथा के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्मलाभ एवं पुण्य लाभ अर्जित किया। कथा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ भगवान की कथा का श्रवण किया।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के पुण्य प्रभाव से ग्रामवासियों एवं क्षेत्र के लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सद्भाव बना रहे। कथा आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।



