चार दिनों से बूंद-बूंद पानी को तरसते सिलौड़ी के ग्रामवासी
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत सिलौड़ी में इन दिनों लोगों को पीने के पानी के लिए यहां वहां भटकना पड़ रहा है। सभी वार्ड की नालियों में गंदी से अटी पड़ी है। हैरत की बात है कि, सिलौड़ी निवासियों को समस्याओं का निराकरण कराने के लिए सीएम हेल्पलाइन 181 का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन सीएम हेल्पलाइन ये कहकर शिकायत कटवा दी जाती है की तुम अभी शिकायत कटवाओ तुम्हारा निराकरण जल्द करवा देंगे लेकिन जनता के साथ छलावा कर उनका निराकरण नहीं किया जाता l
पेयजल की समस्या से परेशान रहवासीः पंचायत की जल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।यहां लोगों को पीने के पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है।ग्राम पंचायत सिलौड़ी के नल कर्मी द्वारा बताया गया की मशीन जल गई है, मशीन जलने का आए दिन की समस्या है तो सिलौड़ी वासियों को कैसे पानी की सप्लाई की जाए। मशीन जलना ग्राम पंचायत के लोगो का कमाई एक जरिया है।
गर्मी की दस्तक के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल समस्या विकराल होती जा रही है। नलजल योजना के कनेक्शन और हैंडपंप शो पीस बनकर रह गए हैं। ऐसे में सरकार और विभाग का दावा छलावा साबित होता नजर आ रहा है। ग्राम पंचायत सिलौड़ी में अभी से पेयजल संकट गहराने लगा है। गांव में लगा नल कनेक्शन और हैंडपंप जवाब दे रहे हैं।
लेकिन विभाग को ग्रामीणों की समस्या से कोई सरोकार नहीं है। ब्लॉक मुख्यालय नजदीक होने के नाते पूरी तरह विकास से उपेक्षित है। जहां पर सिर्फ कुछ हैंडपंप है जिसमें से काफी हैंडपंप बंद पड़े है।
राजेश राय का कहना है कि ग्राम पंचायत सिलौड़ी वार्ड नंबर 9 की नालियां गंदगी से भरी पड़ी हुई है एवं वहां पानी की समस्या भी है लेकिन ग्राम पंचायत ध्यान नहीं दे रहे।
नितिन राय ने बताया कि मैं भी ग्राम पंचायत सिलौड़ी का पंच हूं मेरे यहां भी पेयजल व्यवस्था ठप पड़ी हुई है एवं सफाई नहीं हो रही है जिससे मेरे वार्ड वासी मेरे को दोषी साबित कर रहे हैं और मेरे द्वारा कई बार ग्राम पंचायत में इस विषय की जानकारी दी गई लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा हम पंचों की नहीं सुन रहे।
दीपेंद्र जैन का कहना है कि मैं वार्ड नंबर 2 का पंच हूं मेरे वार्ड में गंदगी का भंडार है एवं नल जल व्यवस्था चौपट है सरपंच महोदय को कई बार इस समस्या की सूचना दी गई लेकिन वे अनसुनी कर मेरे वार्ड पर ध्यान नहीं दे रहे ना ही मेरे वार्ड में सफाई कर्मी आते हैं मेरे वार्ड के लोग हेड पंप से पानी भरने के लिए मजबूर हो गए।
गणेश राय ने बताया कि मैं सिलौड़ी ग्राम पंचायत के बाजार मोहल्ला का ग्राम वासी हूं बाजार मोहल्ले में पानी की बहुत ज्यादा समस्या है हम बूंद बूंद के लिए तरस रहे हैं लेकिन ग्राम पंचायत ध्यान नहीं दे रहे।
ग्राम पंचायत का आए दिन का नाटक है मशीन जलने का जिससे हमें पानी की समस्या बहुत ज्यादा हो रही है।



