मध्य प्रदेश

झारिया कल्याण संघ ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर । झारिया कल्याण संघ जबलपुर इकाई द्वारा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नर्मदा पब्लिक स्कूल करमेता में क्षेत्रीय पार्षद सत्येंद्र चौबे के मुख्य अतिथि में सम्पन हुआ।स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित रहे डॉ.अश्वनी कुमार त्रिवेदी डेंटल सर्जन, डॉ. विवेक जैन एम.डी .पी.एच.डी (कंसलटेंट जनरल फिजिशियन) डॉ. वीरेंद्र साहू (बी.एच.एम.एस. सी.सी.एच), डॉ. सचिन बुधौलिया( पैथोलॉजिस्ट), डॉ. श्रीकांत साहू (जनरल फिजिशियन), डॉ रिषि उपाध्याय (जनरल फिजिशियन) ने अपनी सेवाएं दी इसके अलावा मोतियाबिंद ऑपरेशन देवजी नेत्रालय दादा वीरेंद्र पुरी जी नेत्र संस्थान डॉ वीरेंद्र सिंह की टीम द्वारा किया गया।
संतोष झारिया ने बताया स्वास्थ्य शिविर में लगभग ढाई सौ लोगों ने शिविर का लाभ उठाया।

Related Articles

Back to top button