क्राइममध्य प्रदेश

डंपर ने बाईक सवार को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत

सिलवानी । गुरुवार की रात्रि में राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के चंदन पिपलिया के पास डंपर और बाईक की आमने सामने भिंडत हो गई। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सिलवानी थाने की पुलिस चौकी जैथारी के ग्राम चंदनपिपलिया में धान मिल के पास रात्रि लगभग 9:30 बजे डंपर और बजाज सीटी 100 बाईक की आमने सामने भिंडत में बाइक सवार गोलू राजपूत पिता मानसिंह राजपूत निवासी मेहगवा तहसील सिलवानी की मौके पर मौत हो गई है। सूचना मिलने पर जैथारी पुलिस घटना स्थल पहुंची और
शव को पीएम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया। जिसका पीएम शुक्रवार की सुबह किया जावेगा । पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button