राजगोपाल पी.व्ही. को मिला जापान में मिला निवानो शांति पुरस्कार
कार्यकताओ में हर्ष का माहौल- राजगोपाल जी को निवानो शांति पुरस्कार
भोपाल। एकता परिषद के संस्थापक और प्रख्यात गांधीवादी व सर्वोदयी नेता राजगोपाल पी.व्ही. को न्याय और शांति की सेवा में उनके असाधारण कार्य के लिए दुनिया की प्रतिष्ठित संस्था निवानों पीस फाउंडेशन, जापान का 40वां निवानो शांति पुरस्कार जापान की राजधानी टोक्यो के इंटरनेशनल हाउस आफ जापान में आयोजित समारोह में दिया गया।
एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रनसिंह परमार ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एकता परिषद जनसंगठन के संस्थापक राजगोपाल पी.व्ही. ने प्राकृतिक संसाधनो जल, जंगल और जमीन पर गरीबों के अधिकार के लिए देशभर के कई प्रांतों व राष्ट्रीय स्तर पर सत्याग्रह पद यात्राएं की और वंचितों के अधिकार को अहिंसात्मक व शांतिपूर्ण तरीके से राज्य व केन्द्रीय सरकारों के समक्ष उठाकर नीतिगत बदलाव के लिए प्रयास किया है।
राजगोपाल पी.व्ही. ने देश के सबसे गरीब और हाशिए पर पड़े लोगों के लिए बिना किसी जाति व लैगिंक भेदभाव के समान मानवीय गरिमा और प्रत्येक महिला व पुरूष के समान अधिकारों की मान्यता के लिए शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीकों के माध्यम से कार्य किया है। यह पुरस्कार जल, जंगल और जमीन पर गरीबों के प्राथमिक अधिकार, पर्यावरणीय सुरक्षा, आत्मसमर्पित बागियों के पुनर्वास, युवाओं में शांति व अहिंसा की षिक्षा के लिए दिया गया है। राजगोपाल पी.व्ही को यह पुरस्कार 11 मई 2023 को निवानो पीस फाउंडेषन जापान के अध्यक्ष रेव निचीको निवानो और डा. फलेमिनिया गिओवनेली द्वारा दिया गया।
पुरस्कार मिलने के बाद समारोह को सम्बोधित करते हुए राजगोपाल पी.व्ही ने कहा कि दुनिया में शांति के लिए चार दृष्टिकोण अहिंसक शासन, अहिंसक सामाजिक कार्रवाई, अहिंसक अर्थव्यवस्था और अहिंसक शिक्षा की जरूरत है। उन्होने इस पुरस्कार के लिए अपने जीवन काल में सभी सहयोगियों, साथियों और मार्गदर्षकों के प्रति आभार प्रगट किया। उन्होनें कहा कि भले ही यह पुरस्कार उनको एक व्यक्ति के रूप में दिया गया है लेकिन इसकी धनराशि लगभग एक करोड बाइस लाख रूपये से वे एक ‘शान्ति कोष’ बनाएंगे जो दुनिया के विभिन्न हिस्सों में शांति निर्माण के लिए फोर फोल्ड दृष्टिकोण को सहयोग करने में मदद करेगा।
महात्मा गांधी सेवा आश्रम के वरिष्ठ साथी अनिल भाई ने बताया कि श्री राजगोपाल पी.व्ही ने देश व विदेश के हजारों युवाओं को शांति व अहिंसा पर प्रशिक्षित कर शांति कार्यकर्ताओं की लम्बी फौज खड़ी की है, जो गांव-गांव में वंचित समुदाय और महिलाओं के अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण तरीके से कार्य कर रहे हैं। एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव अनीष कुमार ने बताया कि राजगोपाल जी के सानिध्य में स्थापित एकता परिषद देष के 10 राज्यों में अहिंसात्मक तरीके से वंचित समुदाय के प्राकृतिक संसाधनों पर अधिकार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर आधारित आजीविका के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।
निवानों शांति पुरस्कार राजगोपाल पी.व्ही को मिलने पर एकता परिषद के जिला समन्वयक टीकाराम आठिया एवं कार्यकर्ता साँथी बवली बहिन, कविता बहिन, सरोज बहिन, गनेशी बहिन, छोटी बहिन एवं ब्रजलाल बारीवा, विमलेश भाई, संतोष भाई, अनिल भाई, पवन धुर्वे इत्यादि ने राजगोपाल जी को शुभकामनाएं दी।



