मध्य प्रदेश

डीपीएस के छात्र छात्रों ने 10वीं और 12वीं की सी.बी.एस.ई बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम

रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । नगर की उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्था डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल (सी.बी.एस.ई शाखा ) के बच्चों ने विगत बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके डेफोडिल्स परिवार का नाम रोशन किया है । कक्षा 10वीं की परीक्षा में मास्टर सोम दुबे ने 90% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान तथा कुमारी साक्षी राजपूत और कुमारी प्रज्ञा भार्गव ने क्रमशः 85 % और 83% अंकों के साथ विद्यालय में दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है ।
इसी प्रकार कक्षा 12वीं के प्रथम बैच में कॉमर्स स्ट्रीम में 88 % अंकों के साथ कुमारी प्रिंसी राजपूत विद्यालय में प्रथम तथा कुमारी पूर्वी पटेल 83% के साथ दूसरा और मास्टर शौर्य जैन 79% ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है । कक्षा 12वीं के विज्ञान स्ट्रीम में कुमारी दिव्यांशी धाकड़ ने 83% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम तथा मास्टर युवराज सिंह राजपूत 73% ने दूसरा और कुमारी भूमि जैन 71 % ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है ।
विद्यालय के प्रबंध संचालक कौशलेंद्र रघुवंशी ने सीबीएसई की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालय के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के साथ ही अधिकांश बच्चों के प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों और समर्पित शिक्षकों की टीम को डेफोडिल्स परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।इसके साथ ही उन्होंने अभिभावकों को उनके सहयोग और समय-समय पर मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया ।
कौशलेंद्र रघुवंशी ने बच्चों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने की डेफोडिल्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन की प्रतिबद्धता दुहराई तथा सफल होने वाले बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के लिए डेफोडिल्स परिवार की तरफ से शुभकामनाएं दीं ।

Related Articles

Back to top button