मध्य प्रदेश

गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया

सिलवानी। आदिवासी अंचल के ग्राम प्रतापगढ़ में गोंड समाज महासभा के तत्वावधान में गोंडवाना साम्राज्य की वीरांगना एवं स्वाभिमान, शौर्य और बलिदान की प्रतीक महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस आदिवासी सामुदायिक भवन, प्रतापगढ़ में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महारानी दुर्गावती के चित्र पर हल्दी-चावल एवं महुआ फूल अर्पित कर किया गया। इसके बाद सामुदायिक भवन से महारानी दुर्गावती तिराहा तक रैली निकाली गई। स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित कर सामूहिक रैला नृत्य प्रस्तुत किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महारानी दुर्गावती के साहस, संघर्ष और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने मातृभूमि, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उनका जीवन आज भी समाज और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में गिरिजेश प्रताप सिंह, कुंवर धर्मवीर सिंह, जी.एस. मर्सकोले, भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर राकेश उइके, संतोष उइके, धर्मदास इमने, कुंवर सूर्यजीत सिंह, कैलाश तुमराम, सूरज उइके सहित गोंड समाज महासभा एवं आदिवासी समाज के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button