भारतीय सेना के पराक्रम व देश के सम्मान में विहिप द्वारा सोमवार को विशाल तिरंगा यात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ऑपरेशन सिंदूर कि सफलता और भारतीय सेना के पराक्रम व देश के सम्मान में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल प्रखंड उमरियापान द्वारा सोमवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रहीं हैं।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष रिषभ ब्यौहार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आतंकवादियों का सफाया करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की शक्ति को सारे विश्व ने देखा है । प्रखंड अध्यक्ष रिषभ ब्यौहार ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों पर चलाए गए मिशन सिंदूर के तहत सेना सोर्य और अदम्य साहस के सम्मान हेतु बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को उमरियापान में विशाल तिरंगा यात्रा निकली जाएगी । तिरंगा यात्रा 5 बजे बड़ी माई मंदिर से आजाद चौंक तक निकली जाएगी।
प्रखंड अध्यक्ष रिषभ ब्यौहार ने बताया कि भारत के हर नागरिक को भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर गर्व होना चाहिए और सभी हिन्दुस्तानियों को भारतीय सेना को सलाम करना चाहिए।
प्रखंड अध्यक्ष रिषभ ब्यौहार ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया है कि राष्ट भक्ति कि इस यात्रा में सम्मिलित हो भारतीय सेना के शोर्य पराक्रम को नमन कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दें।



