तेज आंधी तूफान एवं ओलावृष्टि से अनेकों पेड़ धराशायी केसली रोड पर लगा जाम

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । तेज आंधी तूफान के कारण केसली मार्ग पर सड़क किनारे लगे अनेकों पेड़ उखड़ कर सड़कों पर आ गए जिससे जाम की स्थिति बन गई तेज गति वाहन चालक अचानक सड़क पर गिरे पेड़ों को नहीं देख पाए और और उसमें जा भिड़े बुधवार 17 मई की दोपहर से ही आसमान में अचानक घने काले बादलों की उपस्थिति और कुछ ही क्षणों में तेज आंधी तूफान के बीच पानी ओलावृष्टि ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया तेज आंधी तूफान के प्रभाव के कारण गौरझामर केसली मार्ग पर लगे अनेकों बबूल व अन्य प्रजाति के पेड़ उखड़ कर सड़क पर आ गए जिससे रोड जाम की स्थिति बन गई इसके पूर्व पहले दिन नीखरा आंवले की आकार के ओले गिरने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है किसानों ने जायद ग्रीष्मकालीन फसल के रूप में इस वर्ष मूंग व सोयाबीन बोया हुआ है लेकिन कुदरत की मार के आगे सब बेबस है इसी बेबसी के शिकार गौरझामर जनकपुर मिर्जापुर सर्रा पडरई सुजानपुर गंगवारा सरखेडा आदि स्थानों के किसान हुए हैं बता दें कि विगत 1 सप्ताह से यहां रोज दोपहर के बाद पानी आंधी तूफान ओलावृष्टि की समाचार मिल रहे हैं।



