मध्य प्रदेश

तेरहवीं में शामिल होने आ रहे बाइक सवारों को तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर, दो की मौके मौत

पिकअप वाहन में भरे थे मवेशी
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र से बड़ा सड़क हादसा सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम को गाजीखेड़ा निवासी श्री राम यादव उम्र 48 साल और माखन यादव उम्र 55 साल दोनों बाइक से अपने रिश्तेदार के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने करहद गांव आ रहे थे, सेवन गांव के पास जैसीनगर की ओर से तेज रफ्तार आ रही पिकअप वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई, पिकअप वाहन चालक वाहन छोड़ मौके से भाग गया, सूचना मिलने पर जैसीनगर से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को लेकर जैसीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां से दोनों शवों को मर्चुरी में सुरक्षित रखवाया गया है।
सूचना मिलने पर जैसीनगर थाना प्रभारी शुभम दुबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पिकअप वाहन को जप्त किया साथ ही पिकअप वाहन में 5 मवेशी पाई गई जिन्हे सुरक्षित बंधवाया गया है, फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामला जांच में लिया है।
वही जब 108 एंबुलेंस दोनों मृतकों को लेकर जैसीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची तो मौके पर डॉक्टर नहीं मिले यहां तक कि अस्पताल में वार्ड वाय तक नहीं थे जिससे शवों को एंबुलेंस से उतारने में एम्बुलेंस के ईएमटी और पायलट को परेशानी हुई, अब बड़ा सवाल खड़ा होता है कि मंत्री के क्षेत्र की अस्पताल होने के बावजूद भी अस्पताल में ना डॉक्टर यहां तक कि वार्ड बॉय भी नहीं थे।

Related Articles

Back to top button