मध्य प्रदेश
दो बाइक आमने-सामने भिड़ी, एक की मौत

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । बुधवार को पुलिस थाना गौरझामर के अंतर्गत गौरझामर- रहली मंढी मार्ग के मोड़ पर सेहरी गाव के पास सुबह करीब 10 बजे दो तेज गति मोटरसाइकिलें अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई । बाइकों की भीषण टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु होने का समाचार मिला है। जबकि अन्य बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु तत्काल गौरझामर पुलिस द्वारा शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई थी पुलिस मामले की जांच कर रही है।



