मध्य प्रदेश

धुरेडी, शब-ए-बारात, रंगपंचमी को लेकर संवेदनशील इलाकों पर ड्रोन, कैमरे से होगी मॉनिटरिंग,

हुड़दंगियों पर पुलिस की पैनी नजर, दो हजार का पुलिस बल रहेगा तैनात
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। होली, धुरेडी, शब-ए-बारात, रंगपंचमी के त्यौहार पर हुड़दंग मचाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारी कर ली है।जिला व पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में सोमवार सुबह पुलिस लाइन ग्राउंड में बलवा ड्रिल का आयोजन हुआ। ड्रिल समापन के बाद अधिकारियों ने त्योहारों पर शहर सुरक्षा के मद्देनजर 2 हजार से अधिक पुलिस बल तैनात करने की बात कही। त्योहार के दौरान अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस ने हाइटेक इंतजाम शुरू कर दिए हैं।
एसपी विकाश कुमार शाहवाल एएसपी अमृत मीणा के मुताबिक त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों, टीआई नागरिक, कार्यक्रम के आयोजकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की है। होलिका दहन और शब-ए-बारात एक ही दिन है। ऐसे में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस मुस्तैदी और सतर्कता से ड्यूटी करेगी। त्योहार के दौरान किसी तरह की घटना न हो इसके लिए डायवर्शन प्लान तैयार किया है।
इस तरह रहेगी व्यवस्थाएं….
आरआई पुलिस बीएस चौहान ने बताया कि हुरियारों के जूलूस में हुड़दंग रोकने ड्रोन कैमरों की मदद से निगाहें रखेंगे पुलिस अधिकारी।साथ ही ड्यूटी पर मुस्तेद पुलिस अधिकारी मोबाइल पेट्रोलिंग वाहनों से गश्त करेंगे। इसके अलावा एसएएफ पुलिस बल थाना क्षेत्र के वनकर्मियों को भी हुरियारों के जूलूसों में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से तैनात किए जाएंगे।
जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने ग्राम कोटवार और चौकीदार विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त
जिले में माह मार्च में 7 मार्च को होलिका दहन एवं शब-ए-बारात, 8 मार्च को होली (धुरेडी) और 12 मार्च को रंगपंचमी का पर्व परम्परानुसार मनाया जाएगा। कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकाश कुमार शाहवाल द्वारा जिले में पर्वो के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर जिले के समस्त थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कोटवारों को विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। कलेक्टर दुबे, तहसीलदार रायसेन अजय प्रताप सिंह पटेल द्वारा जारी आदेश के तहत पुलिस एक्ट की धारा 17 के अंतर्गत रायसेन जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में आने वाले ग्राम कोटवारों तथा चौकीदारों को उनके कार्यक्षेत्र के अंतर्गत कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 7 मार्च 2023 से 12 मार्च 2023 तक ग्राम कोटवारों तथा चौकीदारों को विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button