मध्य प्रदेश

नगर विकास को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर में यूं तो चारों ओर विकास हो रहा है। जहां एक और नालियों का निर्माण सड़कों पर रिनुअल कोट कराया जा रहा है वही शहर में प्रकाश व्यवस्था के लिए विद्युत पोल लगाए जा रहे हैं। शहर और अधिक खूबसूरत बने इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के साथ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी ने भोपाल पहुंचकर सौजन्य भेंट की और नगर के विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। उन्होंने भोपाल रोड पर व्यवसायिक कांप्लेक्स का निर्माण कराने, बस स्टैंड पर अधूरे डले शॉपिंग कांप्लेक्स का काम शुरू कराने, रैन बसेरा का निर्माण, स्वीकृत स्टेडियम का निर्माण, वन वाटिका सहित अनेक बिंदुओं पर चर्चा कर उसके लिए स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। वह शहरी विकास अभिकरण द्वारा पूर्व में किए गए सर्वे के मुताबिक ड्रेनेज सिस्टम सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने सभी बातों को गौर से सुना और शीघ्र उसके बारे में रुके कार्य प्रारंभ कराने और कुछ कार्यों के लिए बजट स्वीकृत करने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button