मध्य प्रदेश
नरसिंहपुर में बस ट्रक भिड़ंत में दो की मौत, एक दर्जन यात्री घायल
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
नरसिंहपुर । एमपी के नरसिंहपुर जिले के सुआतला थाना अंतर्गत डोंगरगांव के पास जबलपुर से इंदौर जा रही बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मृत राजू पन्ना जिले का और सुखन सीधी जिले के रहने वाले थे। पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में क्षतिग्रस्त बस से यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला गया और एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया गया।



