धार्मिकमध्य प्रदेश

नर्मदा तट रिछावर में चल रही है संगीत में श्रीमद् नर्मदा पुराण कथा

रिपोर्टर : डालचंद लोधी
देवरी । रायसेन जिले के देवरी नगर से 10 किलोमीटर दूर रिछावर घाट नर्मदा किनारे संगीतमय श्रीमद् नर्मदा पुराण मां नर्मदा प्राण प्रतिष्ठा एवं 1 कुंडीय यज्ञ 11 मई से प्रारंभ हुआ कथावाचक पंडित हरिओम शास्त्री ने श्रीमद् नर्मदा पुराण पर प्रकाश डालते हुए बताया कि मां नर्मदा के घाटों घाट के महत्व को बड़े ही बारीकी से भक्तों को श्रवण कराया इस जेष्ठ माह की भरी गर्मी में कथा श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं पंडित हरिओम शास्त्री ने बताया कि बड़ा सौभाग्य है कि मां नर्मदा तट पर श्रीमद् नर्मदा पुराण कथा हो रही है और सब ईश्वर के आशीर्वाद से ही संभव है उन्होंने बताया 24 घंटों में मात्र 2 मिनट भी सच्चे हृदय से मनुष्य भगवान का स्मरण कर ले तो मनुष्य मोक्ष प्राप्ति कर सकता है ।
वही कथा स्थल पर मौजूद परिक्रमा वाली माता जी का भी श्रद्धालु दर्शन कर आशीर्वाद ले रहे हैं ज्ञातव्य हो की माता जी रिछावर घाट पर लगभग एक माह रहकर लोगों की तकलीफें दूर की थी जिनके चमत्कार को लोग भूले नहीं हैं और यज्ञ तथा माता जी के दर्शनों के लिए रिछावर में भीड़ देखी जा रही है कथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक की जा रही है बही कथा समापन और भंडारा एवं कन्या भोज का कार्यक्रम 17 मई को होगा कथा श्रवण करने के लिए रिछावर सहित आसपास के क्षेत्र नयाखेड़ा, रम्पुरा, खेरे पिपरिया, थाला, दीघावन, देवरी, टिमरावन, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button