नर्मदा मैया की गोद में मनाया , क्षेत्रीय विधायक ठा. रामपाल सिंह का जन्मदिवस
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अपार ऊर्जा के स्रोत, अत्यंत विनम्र मददगार, सर्वहारा वर्ग में लोकप्रिय राजनेता, पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत का जन्मदिन 4 जनवरी बुधवार को उदयपुरा के बौरास राजघाट स्थित पुण्य सलिला मां नर्मदा के तट पर धार्मिक वातावरण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर रामपालसिंह ने मां नर्मदा के पावन तट पर संत महात्माओं, पुरोहितों, ब्राह्मणों एवं धर्माचार्यों के साथ भगवान नर्वदेश्वर का नर्मदा जल से शिवाभिषेक किया। तत्पश्चात रामपाल सिंह ने गौ माता की पूजा अर्चना की ब्राह्मणों व कन्याओं को भोज कराया । क्षेत्र एवं दूरदराज से आए हुए लोगों को भंडारा आयोजित किया गया।
सिलवानी बेगमगंज विधानसभा अंतर्गत क्षेत्रवासी, कार्यकर्ता गण, जनप्रतिनिधि एवं रायसेन जिले के समस्त पार्टी परिवार के वरिष्ठ एवं कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक तथा पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए और अपने चहेते विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत को जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यकर्ताओं ने अपना स्नेह बिखेरते हुए पुष्प वर्षा कि और फूल मालाओं से अभूतपूर्व स्वागत किया। कड़कड़ाती सर्दी और घना कोहरे भी कार्यकर्ताओं और रामपाल सिंह के चाहने वालों के कदमों को नहीं रोक पाया और भारी संख्या में लोग नर्मदा नदी के बोरास घाट पर पहुंचे।
बधाई देने वालों में विशेष रूप से सांसद रमाकांत भार्गव, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयप्रकाश किरार, डीआईजी जगतसिंह, कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकास कुमार शाहवाल, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, हरि साहू, मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, डॉ जितेंद्र सिंह तोमर, संतोष राय, सुदेश ठाकुर, अजय सिंह जाट, लोकराज ठाकुर, गायत्री नगरिया, सविता भार्गव, राजकुमारी शाक्या, जयगोविंद दुबे, मेहरबान सिंह लोधी, मोहित लोधी, आदर्श शर्मा, आकाश कुशवाहा, बलराम सिंह ठाकुर, नत्थू सिंह बड़े भैया, सुल्तानगंज मंडल अध्यक्ष जगन्नाथ यादव, शैलेंद्र यादव, गुलाब रजक, ओमकार यादव, सिलवानी से मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, दीपक रघुवंशी, श्याम साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोरकांत जैन, मिलन जैन, मुकेश राय, संजू बनारसी, रवि मांडरे आदि सहित सिलवानी बेगमगंज सुल्तानगंज क्षेत्र से बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग जन्मदिन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।
