मध्य प्रदेश

नल-जल योजना में घटिया निर्माण, ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है लाभ

ठेकेदार कर रहे मनमानी, विभाग के अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान
सिलवानी। तहसील में नल-जल योजना को लेकर ग्रामीण क्षेत्र से लगातार शिकायतें आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में घर-घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा योजना बनाई गई थी, इस योजना का लाभ हम लोगों को नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में ठेकेदारों द्वारा पीएचई विभाग के अधिकारियों से सांठगाठ कर जिस प्रकार से घटिया कार्य किया जा रहा है, इससे ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले आमजनों को आज भी पेयजल के लिए भटकना पड़ रहा है। तहसील में नल-जल योजना का कार्य होने के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र में आज भी आमजन हैंडपंप से पेयजल भरने को मजबूर है। गर्मी बढ़ने से हैंडपंप भी सूख गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई जगह सिर्फ स्टैंड बना दिए गए , लेकिन पानी नहीं आता। वहीं स्कूलों में पानी की टंकिया तो बना दी गई है, लेकिन ना तो लाइट कनेक्शन है और ना ही मोटर डाली गई है। ऐसे में टंकी में पानी चढ़ेगा कैसे। ग्रामीणों का कहना है कि हम तो आज भी हैंडपंप के सहारे ही अपनी रोजमर्रा की जिंदगी गुजार रहे है।

Related Articles

Back to top button