मध्य प्रदेश

नवोदय अंतिम टेस्ट सफलता के साथ संपन्न

रिपोर्टर : डालचंद लोधी
देवरी । आलोक संघ छू लो आसमान किसने रोका नवोदय जागृति अभियान के तत्वाधान में परीक्षा का आयोजन हुआ । नवोदय जागृति अभियान के जिलाध्यक्ष लखनसिंह पवैया ने बताया कि रायसेन जिले के 28 केंद्रों पर 260 से अधिक छात्र परीक्षा में हुए सम्मिलित आलोक के प्रदेश महासचिव रघुवीर सिंह भदौरिया, गोकुल प्रसाद, आलोक सिंह, संधीर सिंह लोधी, हरिशंकर लोधी, उपसरपंच धनराज सिंह लोधी, कुबेर सिंह पूर्व सरपंच एवं अनिल गोस्वामी, लक्ष्मी पवैया सरपंच प्रतिनिधि एवं अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवकों ने केंद्रों पर पहुंचकर शिक्षकों को सम्मानित किया इससे पहले पेपर सभी केंद्रों पर समय सें पहुंचा दिए गए थे और नवोदय टेस्ट अवलोकन हेतु टीमों का गठन किया गया जिसने संबंधित केंद्रों पर पहुंचकर शिक्षकों का सहयोग किया और पूरे नियम और अनुशासन से परीक्षा संपन्न करवाई केंद्रों पर पहुंचे आलोक संघ के पदाधिकारी जनप्रतिनिधि व समाजसेवकों ने शिक्षकों का सम्मान करते हुए बच्चों को टॉफी फल आदि वितरण किए एवं फूलों से व तिलक लगाकर एक दूसरे का स्वागत किया गया ।
इस अभियान में पूरे सहयोगी रहे आलोक के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश कुमार लोधी, रामप्रकाश जतोरिया, रश्मि सिंगरौलें, पूरन सिंह लोधी, धीरेंद्र सिंह लोधी, नम्रता शर्मा, संध्या लोधी, तेज सिंह लोधी, हेमंत कुमार लोधी, माया लोधी, मुकेश कुमार लोधी, पन्नी लाल लोधी, सियानंद लोधी, रामलखन सिंह लोधी, लीना लोधी अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवक आदि।

Related Articles

Back to top button