मध्य प्रदेश

नाम के सीएम राइज स्कूल : 30% कोर्स पूरा, किताबें आई नहीं, हिंदी में हो रही पढ़ाई

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी के अथक प्रयासों से जिला मुख्यालय रायसेन के शासकीय पाटनदेव स्कूल और मिडिल स्कूल पुराने थाने रायसेन के समीप दो सीएम राइज स्कूल खोले गए हैं।
सीएम राइज स्कूल इंग्लिश  मीडियम के साथ ही प्राइवेट स्कूलों की तरह पढ़ाई कराने का दावा किया गया है। बाद में रायसेन जिले में औभी सीएम राइज स्कूल  संचालित किए जाएंगे।फिलहाल सीएम राइज स्कूल में से एक में भी ऐसा नहीं हो रहा है। इसकी वजह है सीएम राइज स्कूल के लिए इंग्लिश मीडियम की जो किताबें प्रिंट कराई गई हैं, वे जिले में आई ही नहीं हैं।
स्थिति यह है कि जुलाई और अगस्त माह की पढ़ाई हो चुकी है और 30 फीसदी कोर्स भी सभी विषयों में पूरा हो चुका है। इसके साथ ही जुलाई माह का टेस्ट भी स्कूलों द्वारा कराया जा चुका है और अगस्त माह का टेस्ट होने जा रहा है। परंतु अभी तक जिले में इंग्लिश मीडियम की किताबें ही नहीं आ पाईं।
ऐसे में हिंदी मीडियम की स्कूलों में दी जाने वाली किताबों से ही सीएम राइज स्कूलों में भी पढ़ाई हो रही है। हालांकि कुछ शिक्षकों द्वारा कोशिश की जा रही है कि विद्यार्थियों को इंग्लिश मीडियम में ही पढ़ाया जाए।लेकिन किताबें उपलब्ध नहीं होने से विद्यार्थियों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बात अगर हम रायसेन नगर के सीएम राइज स्कूलों की करें तो यहां पर यूकेजी और एलकेजी में 25-25 एडमिशन हुए हैं। जबकि कक्षा छठवीं में 45 छात्राओं को एडमिशन दिया गया है। इन सभी के लिए इंग्लिश मीडियम की किताबें उपलब्ध कराने के लिए स्कूल प्रबंधन जुलाई माह से ही लगातार पत्राचार कर रहा है।
परंतु अभी तक किताबें उपलब्ध नहीं हो सकी हैं। यही हाल जिले के सभी स्कूलों का है। मामले में प्रभारी डीईओ एमएल राठौरिया का कहना है कि जिले के किसी भी स्कूल में इंग्लिश मीडियम की किताबें नहीं आ सकी हैं। परंतु शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को बेहतर से बेहतर और इंग्लिश मीडियम में ही शिक्षा देने की कोशिश की जा रही है। किताबों के संबंध में भोपाल में भी उच्च अधिकारियों से चर्चा की है। जल्दी ही किताबें उपलब्ध करा दी जाएंगी।
जल्दी ही किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी….
सभी जगह किताबें भिजवाई जा रही हैं और पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध भी हैं। रायसेन जिले में यदि किसी ब्लॉक में या जिले में किताबें नहीं पहुंची हैं तो डीपीसी से वहां की जानकारी लेकर जल्दी ही किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी। सीएम राइज स्कूलों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा विद्यार्थियों को दी जा रही है। इंदर सिंह परमार, स्कूल शिक्षा मंत्रीमप्र शासन

Related Articles

Back to top button