पंचायत सगरा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा सीसी रोड बिना निर्माण निकाली राशि
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । जनपद पंचायत जबेरा की ग्राम पंचायत सगरा के ग्राम बगल वारा मैं फर्जी सीसी का निर्माण हुआ ग्राम बगलवारा में बिना सीसी रोड सड़क निर्माण के हड़प ली राशि । प्रीतम के घर से हनुमान मंदिर तक सीसी निर्माण हेतु 2019 में ₹316800 की राशि स्वीकृत की गई थी जिसकी पूर्णता की सीसी फरवरी 2021 में जारी हो गई कार्य पूर्ण हो गया लेकिन जब जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुजान सिंह ग्राम बगलवारा पहुंचे, ग्रामीणों ने बताया कि यहां पर प्रीतम के घर से हनुमान मंदिर तक फर्जी सीसी कागज पर ही बनी है धरातल पर सिर्फ एक चौथाई सीसी सड़क बनी है इस प्रकार तत्कालीन सरपंच सचिव के द्वारा वहां पर लाखों रुपए का भ्रष्टाचार किया गया । इस प्रकार जबेरा जनपद पंचायत में दूसरी बार इस प्रकार का भ्रष्टाचार सामने आया है जिन लोगों ने सरकारी राशि को हड़प लिया गया है उन पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए एफआईआर होकर सजा मिलना चाहिए।



