मध्य प्रदेश

परशुराम जयंती पर ब्राह्मणों के लिए सीएम की बड़ी घोषणा, पुजारियों को दिया जाएगा 5 हजार का मानदेय

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
भोपाल। भगवान परशुराम जयंती एंव अक्षय तृतीया पर राजधानी भोपाल के लालघाटी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इतना ही नहीं इस कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को भी बुलाया गया। इस कार्यक्रम में पहले सीएम शिवराज का रोड शो हुआ। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, विश्वास सारंग एवं अन्य नेताओं की मौजूदगी रही।
बागेश्वर धाम सरकार के आने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत वंदन किया। उनके बाद जनता का संबोधित करते हुए परशुराम जयंती पर घोषणाएं की। सीएम ने सबसे पहले परशुराम जयंती की बधाई दी एवं कहा कि भगवान परशुराम न्याय के देवता हैं उन्होंने अन्याय के खिलाफ फरसा उठाया है। उनकी प्रेरणा से प्रदेश में नक्सली, माफिया गुंडों को पलने नहीं देंगे। प्रदेश में कोई भी गरीब बिना घर के नहीं रहेगा।
पुजारियों को दिया जाएगा 5 हजार का मानदेय
इसके बाद सीएम ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में केवल अकबर नहीं बल्कि राम और परशुराम को भी ज्ञान दिया जाएगा। मंदिरों की जमीन नीलामी करने का अधिकार अब पुजारियों को होगा। पुजारियों का 5 हजार रूपए का मानदेय दिया जाएगा। ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की स्थापना की जाएगी।

गुफा मंदिर में बनेगा परशुराम भवन
एमपी में बनेगा परशुराम धाम
गरीब जमीन के टुकड़े के बिना नहीं रहेगा
एमपी में ब्राह्मण कल्याण बोर्ड की बनेगा
सरकारी स्कूलों में संस्कृत के शिक्षक होंगे,
मंदिरों में सरकार का दखल नहीं होगा।
मंदिर की जमीन पुजारी ही नीलम करेंगें

Related Articles

Back to top button