पुरानी पेंशन और वरिष्ठता हमारा हक है इसे हम लेकर रहेंगे, 8 जिलों से शामिल हुए हजारों शिक्षक
अध्यापक संयुक्त अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा का संभागीय सम्मेलन जबलपुर में अध्यापकों की ललकार
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पुरानी पेंशन और प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता हमारा हक है इसे हम हर हाल में इस सरकार से लेकर रहेंगे। यह हुंकार आज अध्यापक शिक्षक मोर्चा के संभागीय सम्मेलन में उपस्थित हजारों शिक्षकों ने कही।इस आयोजन में अध्यापकों के पांच संघों के प्रांत अध्यक्षों ने भी शिरकत की।
*इन जिलों से आए शिक्षक-* अध्यापक संविदा अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के संभागीय सम्मेलन में जबलपुर, कटनी, मंडला, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, नरसिंहपुर के अध्यापक संवर्ग के शिक्षकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की सभी ने अपने उद्बोधन में मध्य प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया वर्ष 2018 से मध्य प्रदेश की सरकार ने लगातार उनके हितों की अनदेखी की है और किए गए वादों से इनका कहना है मध्य प्रदेश की सरकार पुरानी पेंशन बहाली और प्रथम नियुक्ति दिनांक से बता सहित हमारी 11 सूत्रीय मांगों पर अभिलंब विचार करें अन्यथा 20 अगस्त को भोपाल में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा । जगदीश यादव प्रांत अध्यक्ष राज्य शिक्षक संघ मध्य प्रदेश क्रमोन्नति ग्रेजुएटी और वरिष्ठता सहित अनेक मांगों को लेकर सरकार से अनेकों बार संवाद हुआ परंतु सरकार लगातार अनदेखी कर रही है राकेश दुबे प्रांत अध्यक्ष शासकीय शिक्षक संगठन ने संभागीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हम सरकार से संघर्ष नही बल्कि संवाद चाहते हैं और इसके लिए मध्यप्रदेश में अध्यापकों को एकजुट कर सरकार के समक्ष अपना पक्ष रख रहे हैं सरकार मानती है तो स्वागत वरना आर पार की लड़ाई का शंखनाद होगा। भरत पटेल प्रांत अध्यक्ष आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने क्रमांउन्नति नहीँ मिलने से अध्यापक शिक्षक क़ो आर्थिक नुकसान हो रहा है और यदि सरकार हमारी मांग पर विचार नहीँ तो भोपाल मे बृहद आंदोलन होगा हम अपनी बात संम्मेलन कर सरकार तक पंहुचा रहे है. सरकार क़ो हमारी बात सुनना चाहिए. प्रांतीय शिक्षक संघ के मनोहर दूबे ने कहा ज़ब तक वरिष्ठता नहीँ मिलती पेशन मिलना दूर की बात है और पेशन लेना पूर्ण वरिष्ठता के साथ हमारा अधिकार है। लेकर रहेंगे। राज्य शिक्षक कांग्रेस के राकेश नायक ने कहा NPS एक धोखा है शेयर मार्केट का सौदा है जिसमे बुढ़ापे मे जीवन यापन करना नामुकिंग है हमें तो वरिष्ठता के साथ पुरानी पेंशन चाहिए. सम्मेलन मे अध्यापक सयुंक्त मोर्चा के जगत पटेल, राकेश उपाध्याय, अजय रजक, दीपक पटेल, संध्या अवस्थी, विजय तिवारी, रजनीश तिवारी, देवेन्द्र तिवारी, राकेश रंजन परोहा, बालमुकुंद त्रिपाठी, अजय सिँह ठाकुर, अनिल परोहा, उमाशंकर पटेल, गंगाराम पटेल, आशीष चौरसिया, सुशील पटेल, अजय उपाध्याय, अरुण दूबे, राकेश दूबे, अशोक तिवारी, राकेश शुक्ला, राजकुमार मौर्य, अंजनी दूबे, मानसिंह ठाकुर, एचपी केवट, दिनेश महोबिया, मदन बंसकर, अतुल आनंद अवस्थी, पंकज प्यासी, श्यामसुंदर पटेल, देवेंद्र राजपूत, सुशील दूबे, मौजी लाल चक्रवर्ती, नरेश सोनी, नरेन्द्र त्रिपाठी, दीपक पटेल, शिव चौबे, अजयसिंह ठाकुर, मुकेश सोनकर, दीनानाथ पटेल, मुकेश दाहिया, सुधीर मिश्रा, ब्रजेश पटेल, शालिक राम पटेल, प्रदीप पटेल, उमाकांत पटेल, सीमा सिँह, अखलेश मांझी, विपिन तिवारी, रामकेश पटेल, सूरज ताम्रकार, वीरेंद्र पाटकर इंद्रजीत सिंह, गुलाब धर बड़गैया, आशीष उपाध्याय, राकेश मिश्रा, चंद्रभान कौरव, इत्यादि ने सम्मेलन मे संभाग के हजारों अध्यापको की उपस्थिति रही ।



