मध्य प्रदेशराजनीति

पूर्व पार्षद हुए भाजपा में शामिल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भाजपा की रीती नीतियों से प्रभावित होकर एवं क्षेत्रीय विधायक के द्वारा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों को देखते हुए पूर्व पार्षद ने भाजपा का दामन थाम लिया। क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने उन्हें हार पहनाकर एवं भाजपा के लोगो वाली पट्टी पहना कर स्वागत किया और भाजपा की सदस्यता दिलाई।
आपको बता दें कि पूर्व में कांग्रेस के सिंबल पर पार्षद का चुनाव जीते पूर्व पार्षद कमल जैन जो पिछला चुनाव निर्दलीय लड़े थे जो पूर्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे ने परिवार समेत भाजपा की सदस्यता लें ली वहीं मंजुल कंडया ने भी भाजपा का दामन थाम लिया दोनों ही लोगों को क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई और भाजपा में आने पर उनका स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button