प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने मनाया पर्यावरण दिवस
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेड़ा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय ईश्वरीय विश्व विद्यालय साईंखेड़ा में एक साथ 3 कार्यक्रमों का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ हुआ विश्व पर्यावरण दिवस, कल्पतरु अभियान, जन जल अभियान, कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि के रूप में ब्रम्हाकुमारी वंदना दीदी गाडरवारा, ब्रम्हाकुमारी साधना दीदी साईंखेड़ा सहित गिरीश अग्रवाल, होतीलाल, राजेंद्र शर्मा , पत्रकार कमलेश अवधिया , आशीष तिवारी, राजेश बोहरे, शर्मा संदूक सभी अतिथियों ने मिलकर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया । प्रकृति की महिमा करता हुआ सुंदर नृत्य कुमारी मुस्कान एवं पूर्वा के द्वारा प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए ब्रम्हाकुमारी वंदना दीदी जी ने कहा कि परमात्मा की अनमोल कृति प्रकृति मां का हमें संरक्षण और संवर्धन करना है उसके लिए हम सब संकल्पित होकर अपने अंदर प्रतिज्ञा करें कि हम अपना जन्मदिन पौधा रोप कर मनाएंगे प्रकृति के स्रोतों की संभाल करेंगे जल को स्वच्छ एवं सुरक्षित करेंगे बाल कलाकारों द्वारा प्रकृति सुरक्षा पर प्रकृति की पुकार लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। सभी कार्यक्रम में उपस्थित मंचासीन अतिथियों एवं उपस्थित भाई बहनों ने मिलकर वृक्षारोपण किया सभी ने मिलकर प्रतिज्ञा की अंत में सभी को प्रभु प्रसाद दिया गया।



