प्रेम प्रसंग के शक में चचेरे भाई ने की थी हत्या, पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश,
24 घंटे के अंदर किया आरोपी को गिरफ्तार
रायसेन । रायसेन जिले के थाना सुल्तानपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 17 जून 2023 को ग्राम जैतपुर साजोली से मृतक मदनसिंह भिलाला की हत्या होने की सूचना पर थाना सुल्तानपुर पुलिस तत्काल रवाना होकर ग्राम जैतपुर साजोली पहुँची जहाँ मृतक मदन सिंह भिलाला पिता हेमराज भिलाला उम्र 20 साल निवासी जैतपुर साजोली मृत अवस्था में अपने निर्माणाधीन मकान में पलंग / खाट पर पड़ा था जिसकी गर्दन में गहरी चोट का निशान था जो मौके पर फरियादी हेमराज भिलाला पिता पदम सिंह भिलाला उम्र 40 साल निवासी ग्राम जैतपुर साजोली थाना सुल्तानपुर की रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्ति के विरूध्द देहाती अपराध नालसी 0/23 धारा 302 भादवि (अपराध क्रमांक 176/2023 धारा 302 भादवि ) की लेख कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में मृतक मदन सिंह भिलाला के शव की पंचनामा कार्यवाही कर मृतक के शव का पीएम कराया गया एवं घटना स्थल का निरीक्षण कर किया गया। मृतक के शव का पीएम कराने हेतु शासकीय अस्पताल सुल्तानपुर भेजा। अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारम्भ की गई।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा के मार्गदर्शन में एसडीओपी अमित मेश्राम के द्वारा थाना प्रभारी रनजीत सराठे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अज्ञात आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई।
दौराने अनुसंधान पुलिस टीम द्वारा परिस्थिजन्य साक्ष्यों एवं परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ के आधार पर सदेही रणसिंह को पुलिस अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की जिसने बताया कि मृतक मदनसिंह भिलाला उसका चचेरा भाई हैं, मदन सिंह का आरोपी रणसिंह के घर वक्त वेवक्त आना जाना था। जिस बात को लेकर रणसिंह को यह संदेह था कि मृतक मदन सिंह एवं रणसिंह की भाभी के बीच प्रेमप्रसंग है इसी कारण रणसिंह ने मृतक मदन सिंह को पूर्व में भी इसी बात को लेकर समझाया था परन्तु मदन सिंह नहीं मानता था और रणसिंह से रंजिश रखता था और दिनांक 16 जून 2023 को रात्रि में आरोपी रणसिंह भिलाला ने अपने चचेरे भाई मदन सिंह भिलाला की रात में सोते समय हत्या कर दी। प्रकरण में आरोपी रणसिंह पिता लखन सिंह भिलाला उम्र 24 साल निवासी ग्राम जैतपुर साजोली को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया गया है।
अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में थाना प्रभारी सुल्तानपुर निरीक्षक रनजीत सराठे, सउनि वरूण कुमार सक्सेना, प्रधान आरक्षक प्रतापसिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक राहुल चौरसे, आरक्षक धर्मेन्द्र अटले, आरक्षक प्रेमसिंह राजपूत, आरक्षक सुनील उइके, आरक्षक नितिन सिसोदिया की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा टीम को पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।



