क्राइम

बच्ची को कार ने कुचला, मौके पर ही मौत

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । बुधवार शाम साढ़े चार बजे देवरी बायपास पर एक कार ने आइसक्रीम लेकर घर जाने के लिए रोड क्रास कर रही बच्ची को कुचल दिया। इससे बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। यह बच्ची अपने नाना के घर बुआ की शादी में शामिल होने आई हुई थी। उसकी बुआ की 30 मई को शादी है। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। कार में सवार दो लोग भोपाल से जबलपुर एक शादी कार्यक्रम में जा रहे थे।
देवरी पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार बरेली निवासी रसनी आदिवासी की 7 वर्षीय बेटी गोरखपुर में अपने नाना के घर पर आई थी। शाम वे 4.30 बजे यह बच्ची आइसक्रीम लेने के लिए सड़क के दूसरी तरफ स्थित ढाबा पर गई थी, जब यह बच्ची आइसक्रीम लेकर सड़क को पार कर रही थी, तभी भोपाल की ओर से कार क्रमांक एमपी 19 बीबी 4455 के चालक ने इस बच्ची को रौंद दिया। देवरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button