पहेरिया में बिजली के तार में शार्ट शर्किट होने से कटी रखी 5 एकड़ खेत की तुअर की फसल हुई जलकर राख
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी। सिलवानी के अंतर्गत आने वाले ग्राम पहेरिया मे शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे बिजली के तारो से शार्ट शर्किट होने से किसान ब्रजेश कुमार, मीरा बाई, लालकिशन, भुरिया बाई, तरुबर सिंह एवं जसमन सिंह लोधी के खेत मे काटकर रखी हुई 5 एकड़ खेत की तुअर की फसल जलकर खाक हो गई आग से नष्ट फसल से करीब 3 लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है। जलती हुई फसल देख पीड़ित परिवारों का रो रो कर बुरा हाल था आग की सूचना मिलते ही ग्रामीणो द्वारा कड़ी मशक्कत एवं अपने संसाधनों से आग पर काबू पाने की कोशिश की मगर हवा का वेग तेज होने के कारण आग पर काबू नही हो पाया जिसे खेत मे काटकर रखी तुअर की फसल जलकर राख हो गई । पीड़ित किसान तरुबर सिंह ने बताया कि खेत के ऊपर से बिजली के झूलते हुए तार निकले है जिन पर अक्सर पक्षी या तेज हवा के कारण चिंगारियां निकलती है जिसके कारण ये घटना घटित हुई। मौके पर पहुंचे हल्का पटवारी हरिओम धाकड़ ने जली हुई फसल का आंकलन कर पंचनामा बनाया । वही पीड़ित किसानों एवं ग्रामीणो द्वारा प्रशासन से नष्ट हुए फसल का मुआवजा की मांग की ताकि पीड़ित परिवारों का भरण पोषण हो सके ।



