धार्मिकमध्य प्रदेश

बसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी को आस्था पूर्वक मनाई जाएगी

अबूझ मुहूर्त 26 जनवरी को इस बार मार्च अप्रैल में भी लगेगा खरमास विवाह की बेला आई गूंजेगी शहनाईयां
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । इस साल बसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी को मनाया जाएगा। विवाह कार्यों के लिए यह दिन विशेष शुभ माना गया है। साल में पडऩे वाले अबूझ मुहूर्तों में बसंत पंचमी पर्व का दिन भी शामिल है। माना जाता है कि इस दिन जो जोड़े दाम्पत्य जीवन में बंधते हैं, उनका दाम्पत्य जीवन सुखमय होता है। इसलिए इस दिन बड़ी संख्या में विवाह होते हैं। बसंत पंचमी के मुहूर्त पर शहर में सामूहिक विवाह सम्मेलनों की भी धूम रहेगी और अनेक संगठनों की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन किए जाएंगे।
2023 में विवाह मुहूर्त….
माह जनवरी- 17, 18, 19, 22, 25 से 27, 30, 31
माह फरवरी- 1, 6 से 17, 22, 23
माह मार्च-5 से 14
अप्रैल माह में मुहूर्त नहीं
माह मई-2, 3, 4, 6, 7, 8, 11, 15, 16, 20, 21, 26, 27, 28, 29, 30
माह जून- 1, 3, 4, 5, 7, 11, 12, 13, 16, 17, 22, 23, 24, 25, 26, 27
जुलाई से अक्टूबर तक मुहूर्त नहीं
माह नवंबर-23, 24, 27, 28, 29
माह दिसंबर- 3, 4, 5, 6, 7, 9, 11, 13, 14, 15

Related Articles

Back to top button