मध्य प्रदेश

बूथ विजय संकल्प कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह, कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने का दिया मंत्र

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सिलवानी । सिलवानी विधानसभा क्षेत्र सियरमऊ में शनिवार को क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत ने बूथ लेवल के कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यकर्ताओं को अपना बूथ सबसे मजबूत करने का संकल्प दिलाया।
वही कार्यक्रम के दौरान पन्ना प्रमुख बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं के बारे में अवगत कराया । इसी को लेकर बूथ कार्यकर्ताओं को अपने बूथ में भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प भी दिलाया। विधायक रामपाल सिंह ने बूथ विजय संकल्प अभियान के अंतर्गत शक्ति केंद्र सियरमऊ एवं खमकुआ के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
सियरमऊ एवं खमकुआ के सभी मतदान केंद्रों के कार्यकर्ताओं तथा कार्यक्रम को संबोधित किया एवं संगठन के निर्देश पर दोनो सेक्टर के बीच खेल का कार्यक्रम भी रखा गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी विजय शुक्ला, नगर पंचायत प्रतिनिधि विभोर जैन, वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश खरे डाबरी, सहित भाजपा मंडल सिलवानी पूर्व क्षेत्र में निवासरत जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र के पंच परमेश्वर मोर्चा पदाधिकारी बूथ अध्यक्ष, महामंत्री, बीएलए पन्ना प्रमुख, पन्ना समिति के सदस्य एवं सभी कार्यकर्ता बंधु उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button