मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा मंडल उदयपुरा की बैठक संपन्न

रिपोर्टर : नीलेश पटेल
उदयपुरा । बुधवार को भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा नगर मंडल उदयपुरा की बैठक ग्रीन पार्क गार्डन में आयोजित की गई । जिसमे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ब्रजगोपाल लोया ने अपनी बात रखते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय को दूसरी पार्टियों ने हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। भारतीय जनता पार्टी के शासन में आज चारों ओर विकास की बयार है, आज हमारी सरकार ने हर गरीब, व्यक्ति का विकास जाति धर्म वर्ग से ऊपर उठकर किया है तो फिर हम लोग क्यों किसी तरह का परहेज करते हैं, हमे मुख्य धारा से जुड़ कर अपने समाज में जागृति लाने का काम करना होगा और भारतीय जनता पार्टी की नीति पद्धति को विचार धारा को अल्प संख्यक समाज में पहुंचाना होगा जिससे कि समाज मे फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है।
अल्प संख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष सिद्दीक सिद्दीकी ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब सरकार ने हर गरीब, वंचित की चिंता मानवीयता के आधार पर की है तो हम भी अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए, और मुख्य धारा के साथ जुड़कर काम करना चाहिए, जब सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग की चिंता की है हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम भी सरकार का एहम हिस्सा बने ।
सिद्दीकी ने बताया कि अभी पार्टी द्वारा जो बूथों के सशक्तिकरण का कार्यक्रम चल रहा है और जो हमारा लक्ष्य है कि पिछले चुनाव में हमें 41% वोट मिले थे उसी हिसाब से हमें आगामी समय में इस वोट प्रतिशत को 51% पर पहुंचाना है। मैं सभी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि इस जिम्मेदारी को भलीभांति रुप से समझे और अपने अपने मंडलों में अपने अपने क्षेत्रों में इस जिम्मेदारी को अच्छी तरीके से निभाए । निश्चित ही हम 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में अल्पसंख्यक मोर्चा के माध्यम से अल्पसंख्यक समाज ले जाएंगे और इसके रिजल्ट भी आगामी समय में हमें देखने को मिलेंगे। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सिद्दीक सिद्दीकी के साथ जिला मीडिया प्रभारी शब्बीर अहमद, कार्यालय मंत्री इमरान भाई बरेली, मंडल के महामंत्री अरक़म भाई का फूल मलाओं से जोरदार स्वागत कर कार्यक्रम का सफल संचालन जिला सोशल मीडिया प्रभारी मो. इस्माइल भाई ने किया।
कार्यक्रम में आभार प्रकट कलीम मिर्जा साहब ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मोर्चा के मंडल अध्यक्ष तनवीर कुरेशी, पत्रकार संजय बड़कुल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अ.कलीम, उपाध्यक्ष मो. आबिद मंसूरी, महामंत्री अरशद खान, महामंत्री साजिश भाई, उपाध्यक्ष नसीम भाई, उपाध्यक्ष नफीस भाई रहली, मंत्री महफूज़ भाई, शफीक़ भाई, मंत्री अ. रहीम मंसूरी, मंत्री अ. वहीद भाई कार्यालय मंत्री कलीम मिर्जा, सह मीडिया प्रभारी अबिद एकता नगर सलमान भाई सदस्य मंत्री मन्नान भाई कढ़ैहली बिलाल भाई सदस्य बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button