धार्मिक

उमरियापान में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । कृषि मंडी उमरियापान प्रांगण में गुरूवार से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ बैंड बाजों के साथ भव्य कलश शोभायात्रा में महिलाएं अपने सिर पर कलश रखे नगर के प्रमुख मार्गो से भृमण करते हुए कृषि मंडी उमरियापान में भागवत पुराण रखा । इसमें भगवान श्रीकृष्ण राधा की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। सावन पुरूषोत्तम मास के उपलक्ष्य पर पंडित दयानन्द तिवारी कुडवा वाले के सानिध्य में कथा व्यास पंडित रोहित शास्त्री के मुखार बिंदु से भगवान की लीलाओं का वर्णन किया जा रहा है। कथा प्रवचन प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं वर्णन किया जाएगा । कथा शाम 4 अगस्त को शिव-पार्वती विवाह का वर्णन किया जाएगा। आयोजन समिति ने धर्मप्रिय जनता से पहुंचने की अपील की है ।

Related Articles

Back to top button