मध्य प्रदेश

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने मां महलवार मंदिर परिसर में आडिटोरियम हेतु 1 करोड़ की स्वीकृति दी

चौरसिया समाज के सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन में शामिल हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह
सागर । रविवार को सागर के पंतनगर वार्ड स्थित मां महलवार देवी मंदिर प्रांगण में आडिटोरियम निर्माण के लिए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने एक करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। चौरसिया समाज के सामूहिक आदर्श विवाह सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि अगले वर्ष का यह आयोजन इसी जगह नवनिर्मित आडिटोरियम से संपन्न होगा।
मंत्री भूपेन्द्र भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आपके इस कार्यक्रम का पंडाल आंधी तूफान में गिर गया लेकिन ईश्वर की बड़ी कृपा है कि कोई हानि नहीं हुई। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि मां महलवार देवी सिद्ध स्थान है और यहां लगातार बड़े सामाजिक आयोजन होते रहते हैं। इसलिए यहां पंडाल और डोम की समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए 1 करोड़ की लागत से आडिटोरियम निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे यहां पूर्व में भी भवन, हाल निर्माण के लिए राशि आवंटित करते रहे हैं। मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि चौरसिया समाज ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है और भाजपा सरकार भी चौरसिया समाज के कल्याण के लिए लगातार काम करती रही है।
कार्यक्रम में सागर महापौर प्रतिनिधि डॉ सुशील तिवारी, चौरसिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव विक्की चौरसिया, सागर चौरसिया समाज के अध्यक्ष श्रीराम चौरसिया, जिला धर्माचार्य बसंत चौरसिया बाबा जी, महलवार समिति के अध्यक्ष बबलू चौरसिया द्वारा मांग पत्र पर माननीय मंत्री भूपेंद्र सिंह जी ने 1 करोड़ की राशि ऑडिटोरियम के लिए घोषणा की। पार्षद आयुषी अमन चौरसिया ने आभार माना। कार्यक्रम में भारत वर्ष से बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओ की उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button