मच्छर नाशक घोल में डूबी मच्छरदानियों का वितरण अभी तक नहीं, मलेरिया विभाग की कार्यप्रणाली से लोगों में असंतोष

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । मलेरिया विभाग द्वारा पिछले वर्षों में लोगों को घर-घर जाकर मच्छर नाशक दवा के घोल में डूबी हुई मच्छरदानिओं का वितरण किया गया था जिससे गरीब व मध्यम वर्ग के अनुसूचित जाति एवं पिछड़े तबके को मच्छरों के प्रकोप से राहत महसूस हुई थी इन दिनों पूरे ग्रीष्मकालीन मौसम में निरंतर पानी गिरने से नगर की नालियां गंदगी से बिजबिजाती रही हैं जिनमें मच्छरों के पनपने के कारण इनका प्रकोप सर्वाधिक देखा गया। मच्छरों के प्रकोप से नगर में मलेरिया डेंगू चिकनगुनिया जैसे रोगों के मरीजों से स्थानीय अस्पताल खचाखच भरी रही और यह सिलसिला अभी भी निरंतर जारी है मच्छरों से बचाव एवं रोकथाम हेतु मलेरिया विभाग को गौरझामर में शीघ्र ही कारगर कदम उठाने चाहिए जिससे लोगों को मच्छरों के आतंक से राहत मिल सके। इस संबंध में लोगों का कहना है कि मच्छर नाशक दवा के घोल में डूबी हुई मच्छरदानिया जोकि पिछली बार वितरण की गई थी इस बर्ष भी वितरण की जावे तथा फागिंग मशीन से घर-घर में मच्छर नाशक धुआं कराया जाए डीडीटी पाउडर का छिड़काव अनिवार्य रूप से प्रतिवर्ष किया जाना चाहिए जिससे मच्छरों के पनपने के अवसर कम मिल सके स्वास्थ्य विभाग इस ओर शीघ्र ध्यान दें।



