मध्य प्रदेश

मडखेड़ा राशन दुकान में भारी अनियमितताएं, 4 माह से नहीं मिला उपभोक्ताओं को राशन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सागर जिले की देवरी तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुख्यालय मडखेडा स्थित राशन दुकान में राशन वितरण को लेकर इन दिनों उपभोक्ताओं के द्वारा भारी अनियमितताओं की शिकायत की गई है मडखेडा की राशन दुकान में दुकानदार द्वारा भारी अनियमितताएं भ्रष्टाचार को अंजाम देने की शिकायत उपभोक्ताओं द्वारा प्राप्त हुई है हमारे संवाददाताओं को उपभोक्ताओं ने बताया है कि दुकानदार द्वारा जनवरी फरवरी-मार्च एवं मई माह के राशन का वितरण नहीं किया गया है उपभोक्ता श्रीमती गुलाब रानी आदिवासी ने बताया कि उन्हें जनवरी-फरवरी मार्च-अप्रैल मई माह में राशन नहीं मिला आज 24 मई को दुकानदार द्वारा अप्रैल माह का राशन वितरण किया गया है नरान आदिवासी ने बताया कि उन्हें पिछले 3 माह का राशन नहीं मिला है उन्हें पर सदस्य 2 किलो राशन दिया जा रहा है उपभोक्ताओं का कहना है कि मडखेडा स्थित राशन दुकान से ज्वाप मडखेरा नादपुर रामटेक नाम से अलग-अलग दिनों में राशन वितरण करने का नाटक कर बहुत बड़ा घालमेल किया जा रहा है जिससे राशन मंडार में भारी कालाबाजारी की शिकायतें मिल रही है उपभोक्ताओं का कहना है कि भ्रष्टाचार के तहत वितरण किए जाने वाले राशन की एसडीएम देवरी कलेक्टर महोदय सागर इस की खुली जांच कराएं जिससे भ्रष्टाचार की पोल खुल सके तत्सम्बंध में उपभोक्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 को भी शिकायत की गई हैं।

Related Articles

Back to top button