मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह। प्रांतीय पदाधिकारियों के निर्वाचन के उपरांत मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की दो दिवसीय पहली बैठक एकलव्य संकुल, वनवासी विकास परिषद महाराणा प्रताप नगर भोपाल में संपन्न हुई। दिनांक 28 मार्च 2024 प्रथम दिवस में प्रांतीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई, जिसमे अखिल भारतीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर दिल्ली, अतिरिक्त संगठन मंत्री संजय राउत, प्रांताध्यक्ष डॉ क्षत्रवीरसिंह राठौर, प्रांतीय संगठन मंत्री हिम्मतसिंह जैन, प्रांतीय सह संगठन मंत्री हीरालाल तिरोले के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना तैयार करने संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ की बैठक के द्वितीय दिवस में बैठक में मध्यप्रदेश के प्रांत, संभाग, जिला इकाई के अध्यक्ष व सचिव के साथ विभिन्न आयाम /प्रकोष्ठ के संयोजक, सहसंयोजक, प्रमुख की उपस्थिति रही। प्रांत स्तर के संगठन मंत्री के साथ साथ प्रांतीय सह संगठन मंत्रियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता द्वारा बैठक का संचालन करते हुए वीणा वादिनी के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ सरस्वती शिशु मंदिर की छात्र छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना का गायन किया गया। संगठन मंत्र के साथ बैठक प्रारंभ की गई। बैठक के प्रथम सत्र में प्रांतीय महामंत्री द्वारा मंचासीन अतिथियो का परिचय कराया गया। साथ ही सदन में उपस्थित प्रांतीय पदाधिकारियों का परिचय महेंद्र जैन द्वारा कराया गया। अन्य परिचय स्वयं कराते हुए बैठक प्रारंभ हुई। प्रांतीय अधिवेशन दिनांक 27, 28 जनवरी 2024 कार्यवाही विवरण प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता (सागर) द्वारा प्रस्तुत की गई जिसमे निर्वाचित प्रांतीय पदाधिकारियों, प्रकोष्ठ/आयाम प्रमुख के साथ प्रांतीय संगठन मंत्री सह संगठन मंत्रियों के नाम की घोषणा की जानकारी सदन के समक्ष रखी गई। साथ ही संगठन की अंकेक्षण/आडिट हेतु परिवर्तन महेंद्र कुमार जैन (दमोह) के प्रस्ताव पर परिवर्तन की जानकारी दी गई। जिसका सदन में सामूहिक ओकार ध्वनि से अनुमोदन किया गया। साथ ही बैठक उपरांत राजीव शर्मा प्रांतीय सह संगठन मंत्री की सेवा निवृत्ति पर निज निवास बैरसिया में राष्ट्रीय संगठन मंत्री, प्रांताध्यक्ष, महामंत्री सहित सभी प्रांतीय पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर शुभकामनाएं प्रेषित की।