महात्मा ज्योतिबा राव फुले एक महान दार्शनिक, विचारक, नारी शिक्षा के प्रेरणा पुंज एवं सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे: विधायक रामपाल सिंह

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष निर्देशानुसार भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बेगमगंज द्वारा दशहरा मैदान स्थित भाजपा कार्यालय में महान सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले जी की जयंती मनाई और बैठक आयोजित की गई।
बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत उपस्थित हुए ।विशेष अतिथि के रूप में शैतान सिंह पाल इलेक्ट्रिक कॉर्पोरेट अध्यक्ष, जिला प्रभारी जीवन पाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद साहू ने की।
बैठक में सर्वप्रथम भारत माता, महात्मा ज्योतिबा राव फुले, भाजपा के पितृ पुरुष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की तत्पश्चात अतिथियों का पिछड़ा वर्ग मोर्चा की अध्यक्ष हरि नारायण लोधी द्वारा स्वागत किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक रामपाल सिंह ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा राव फुले एक महान दार्शनिक, विचारक, नारी शिक्षा के प्रेरणा पुंज एवं सामाजिक क्रांति के अग्रदूत थे। महात्मा फुले शोषित, दलित, पिछड़ा एवं वंचितों के लिए शिक्षा के द्वार खोले तथा समाज में व्याप्त बुराइयों कुरीतियों से लड़ते हुए सामाजिक समानता एवं स्वतंत्रता के लिए जीवन पर्यन्त प्रयासरत रहे। विषम परिस्थितियों में भी नारी शिक्षा के महत्व को देते हुए उन्होंने नारियों को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया तथा विधवा पुनर्विवाह के लिए नई प्रथा शुरू की, उनका जीवन हम सबके लिए प्रेरणादायक है भारतीय जनता पार्टी की सरकार उनके विचारों को आत्मसात करते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं को बिना किसी भेदभाव के लागू कर रही है।
वक्ता के रूप में इलेक्ट्रिक कॉर्पोरेट अध्यक्ष शैतान सिंह पाल ने कहा महात्मा ज्योतिबा राव फूले भारत के लिए एक वरदान थे। 11 अप्रैल 1827 में पुणे महाराष्ट्र की धरती पर जन्मे महात्मा फुले से ही संघर्ष करते रहे। 1 वर्ष की उम्र में उनकी माता जी का निधन हो गया। वे सामाजिक असमानता, कुरीतियों के घोर विरोधी थे। उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्तियों की चिंता की तथा समाज सुधारक, समाज प्रबोधन, विचारक, समाजसेवी, लेखक, दार्शनिक होने के साथलिए क्रांतिकारी कार्यकर्ता थे। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी को अपना गुरु मानते थे।
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश एवं केंद्र की सरकार उनके पद चिन्हों पर चलते हुए समाज के शोषित दलित पिछड़ों के हितों में ऐतिहासिक काम कर रही है। पिछड़ा वर्ग के समाज का कल्याण भारतीय जनता पार्टी की सरकार में निहित है।
इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुदर्शन घोसी, दिलीप चोकसे, संतोष लोधी, अरविंद सिंह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, सुरेश ताम्रकार, भगवान सिंह लोधी, अजय सिंह जाट, गुलाब रजक, ओमकार यादव, आदर्श शर्मा, परसोत्तम कुशवाहा, बिट्टू जैन सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति,पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।