क्राइम

महिला के साथ छेड़खानी एवं गंभीर रूप से मारपीट करने वाले अपराधी पर मामूली धाराओं पर केस दर्ज


रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
भोपाल ।
एक तरफ सरकार महिलाओं के सम्मान की बात कर रही है वहीं दूसरी तरफ लात घुसो बेल्टों से महिलाओं की हो रही पिटाई
मामला राजधानी भोपाल का है । अपराधी राहुल पवार ने महिला के साथ छेड़खानी की और महिला बच्चों के साथ की मारपीट जिससे महिला एवं पति के शरीर पर गंभीर चोट के निशान है। जिनका शासकीय जयप्रकाश अस्पताल में मेडिकल कराया गया।
रुक नहीं रहा बदमाशों का आतंक
मामला राजधानी भोपाल के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के समीप बने सिंधु भवन दुर्गा नगर का है।
दुर्गा नगर क्षेत्र का निगरानी बदमाश राहुल पवार नामक बदमाश जिसके कि हबीबगंज थाना क्षेत्र में दर्जनों मुकदमें दर्ज है..
उसके बावजूद भी यह बदमाश लगातार एक के बाद एक रोज नई घटना को अंजाम दिया जा रहा है जिसके चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल..
महिलाओं के साथ छेड़खानी मारपीट, चलते लोगों के साथ लूटपाट चोरी जैसे कई संगीन अपराध दर्ज है राहुल पवार नामक युवक पर,,
मगर फिर भी यह बदमाश खुलेआम पुलिस को चेतावनी दे रहा है..
लगातार क्षेत्र में खौफ पैदा कर रहा… बदमाश राहुल ने दुर्गा नगर क्षेत्र में महिलाओं के साथ छेड़खानी की मारपीट की जिसके चलते क्षेत्र के लोग हबीबगंज थाना परिसर पहुंचे बताई आपबीती…
हबीबगंज पुलिस ने महिलाओं को सरेआम घसीट – घसीट के बेल्ट से मारने गंदी गंदी गालियां देने के जुर्म में मारपीट गाली गलौज का मामला दर्ज कर लिया अपराधी पर जिसने महिला एवं बच्चों के साथ इस हैवानियत को अंजाम दिया।
पीड़ित महिला का कहना है कि राहुल पवार नामक व्यक्ति मुझे हमेशा गंदे गंदे कमेंट करता है कभी मेरा हाथ पकड़ता है, तो कभी मेरा रास्ता रोकता है । कई बार मैं समझा चुकी हूं फिर भी यह मेरा साथ छेड़खानी करने से बाज नहीं आ रहा । जिसके चलते आज इसने मेरे साथ मेरे परिवार के साथ मारपीट की। महिला का कहना है कि मुझे और मेरे परिवार को राहुल पवार से जान का खतरा है।
हबीबगंज पुलिस ने भादवि की 506, 294, 323 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया मामले की जांच कर रही है एवं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
फरियादियों को घंटों बिठाए रखा थाने में फिर करी मुंह दिखाई की रस्म अदा, महिला के साथ छेड़खानी एवं गंभीर रूप से महिलाओं एवं बच्चों परिवार के साथ मारपीट करने वाले आरोपी पर भोपाल हबीबगंज पुलिस ने मामूली धाराओं में केस दर्ज किया । अपराधी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दर्जन भर से ज्यादा अपराध दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस अपराधी को पकड़ने में असमर्थ है। देर रात फिर अपराधी ने फरियादियों के घर किया हमला ।अपराधियों के आगे राजधानी की पुलिस बेबस नजर आ रही है। एक तरफ राजधानी में कमिश्नर प्रणाली लागू दूसरी ओर अपराधी खुलेआम बेखौफ घूम रहे है ।

Related Articles

Back to top button