क्राइम

सिलौंडी पुलिस की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में 26 अक्टूबर को सिलौंडी पुलिस चौकी की टीम ने गश्त के दौरान ग्राम टाला में अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ा । पुलिस ने वाहन को जब्त कर चौकी लाया और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, अनुविभागीय अधिकारी आकांक्षा चतुर्वेदी एवं ढीमरखेड़ा थाना प्रभारी महिमा रघुवंशी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई । सिलौंडी चौकी प्रभारी अनिल पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी । इसी दौरान ग्राम टाला में रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रूप से परिवहन करते हुए मिली । पुलिस टीम ने तत्काल वाहन को रोककर अपने कब्जे में लिया और चौकी लाकर आवश्यक कार्रवाई की ।
चौकी प्रभारी अनिल पांडे के नेतृत्व में क्षेत्र में नियमित गश्त की जा रही है। पुलिस की सक्रियता से अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है । पुलिस का उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है ।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी अनिल पांडे के साथ प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, रामसेवक विश्वकर्मा एवं धर्मवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Related Articles

Back to top button