मध्य प्रदेश
सम्मेद शिखर जी पवित्र धार्मिक स्थल को पर्यटन स्थल न बनाए जाने: केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे से भेंट कर साँसद राकेश सिंह ने की मांग
रिपोर्टर : राजेन्द्र सिंह
जबलपुर । जैन धर्मालंबियों के मोक्ष स्थल श्री सम्मेद शिखर जी पारसनाथ पर्वतराज जैसे पवित्र धार्मिक स्थल को झारखंड सरकार की अनुसंशा पर केंद्रीय वन मंत्रालय द्वारा इको पर्यटन स्थल बनाये जाने की घोषणा धर्मिक आस्था पर चोट है इसलिए केंद्र सरकार उचित निर्णय ले यह बात साँसद राकेश सिंह ने केंद्रीय वन एवँ पर्यवरण एवँ जलवायु परिवर्तन मंत्री अश्वनी चौबे से भेंट करते हुए कही और पत्र सौंपा। श्री सिंह ने केंद्रीय मंत्री श्री चौबे से चर्चा करते हुए बताया कि महातीर्थराज श्री सम्मेद शिखर जी जैन धर्मालंबियों की पवित्र स्थली है और पर्यटन स्थल घोषित होने से अन्यान्य गतिविधि यहाँ होगी और होटल आदि के निर्माण के बाद तामसी प्रवत्ति को बढ़ावा मिलेगा जिससे धार्मिक क्षेत्र की पवित्रता प्रभावित होगी।




