मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्रों का वितरण

रिपोर्टर : नीलेश चौरसिया
गढ़ाकोटा। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्रों का वितरण दिनांक 1 से 7 मई 2023 के बीच घर -घर जाकर किया जाना है। इसी क्रम में स्वीकृति पत्रों का वितरण नगर पालिका गढ़ाकोटा में गोपाल भार्गव केबीनेट मंत्री मध्यप्रदेश शासन के कर कमलों द्वारा किया गया। मंत्री जी के द्वारा लाडली बहनों को संबोधित करते हुए बताया गया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लेकर आए हैं जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है इसके लिए हम मुख्यमंत्री जी का आभार एवं धन्यवाद प्रकट करते हैं!
बहनों को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने बताया कि सरकार आधी आबादी के लिए बहुत ही अच्छी योजना लेकर आई है। प्रदेश की बहनों को स्वावलंबी एवं आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना प्रारंभ की गई है। साथ ही उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार बनाए रखने एवं परिवार स्तर पर निर्णय लिए जाने में महिलाओं की भूमिका को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह योजना लाई गई है।
मंत्री जी द्वारा सर्वप्रथम लाडली बहन मंजूलता अग्रवाल, गिरजा झारिया, पूनम गुजरिया नर्मदा प्रजापति, सविता जैन, रीना साहू, सविता साहू, सुषमा नामदेव को स्वीकृति पत्र प्रदान किये गये।
सभी लाडली बहनो को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों द्वारा आगामी 1 सप्ताह में घर-घर जाकर स्वीकृति पत्र वितरण किया जाना है।
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष हरिनारायण साहू, पार्षद इंद्रजीत चौहान, पार्षद प्रतिनिधि नीलेश दुबे नगर पालिका अधिकारी धनंजय गुमास्ता, परियोजना अधिकारी शीतल पटैरिया, पर्यवेक्षक बबीता भदौरिया, पियूष अग्रवाल, रामजी पाठक, विनय सोनी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button