मुख्यमंत्री 23 अक्टूबर को किसानों के खातों में अंतरित करेंगे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के 1540 करोड़ रूपये
रायसेन जिले के डेढ़ लाख से अधिक किसानों के खातों में अंतरित होंगे 30 करोड़ 42 हजार रू
रिपोर्टर : शिवलाल यादव, रायसेन
रायसेन। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 23 अक्टूबर शनिवारको सुबह करीब 11.30 बजे भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना के तहत रायसेन सहित प्रदेश के 44 जिलों के 77 लाख किसानों के खातों में 1540 करोड़ रू राशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतीक स्वरूप कुछ किसानों को सम्मान निधि के चैक वितरण कर किसानों से संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा रायसेन जिले के 150021 किसानों के खातों में भी 30 करोड़ 42 हजार रू की राशि अंतरित की जाएगी।
एसएलआर रायसेन विजय सराठिया ने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान द्वारा 23 अक्टूबर को आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से रायसेन जिले के 150021 किसानों के बैंक खातों में 30 करोड़ 42 हजार रू की राशि अंतरित की जाएगी। इसमें रायसेन तहसील के 24564 किसानों के खातों में 49128000 रूपये गैरतगंज तहसील के 15990 किसानों के खातों में 31980000 रुपये , सिलवानी तहसील के 17776 किसानों के खातों में 35552000 रुपये, बेगमगंज तहसील के 20069 किसानों के खातों में 40138000 रुपये, उदयपुरा तहसील के 12264 किसानों के खातों में 24528000 रुपये देवरी तहसील के 8667 किसानों के खातों में 17334000 रुपये, बरेली तहसील के 17144 किसानों के खातों में 34288000 रूपये बाड़ी तहसील के 11582 किसानों के खातों में 23164000 रूपये गौहरगंज तहसील के 16640 किसानों के खातों में 33280000 रूपये तथा सुल्तानपुर तहसील के 5325 किसानों के खातों में 10650000 रूपये अंतरित किए जाएंगे।