मध्य प्रदेशहेल्थ

100 करोड़ वैक्सीनेशन पूर्ण होने पर स्वास्थ्य कर्मियों का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

सिलवानी। भारत देश में 100 करोड़ से अधिक वैक्सीन पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं क्षेत्र के विधायक ठाकुर रामपाल सिंह के निर्देश पर भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह रघुवंशी ने बीकलपुर आरोग्य केंद्र, जैथारी, चंदन पिपलिया एवं कुँवरखेडी में कार्यकर्ताओं के साथ वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर उपस्थित डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का श्रीफल पुष्पगुच्छ एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया। इस दौरान ओमप्रकाश तिवारी, मोहनमुरारी मामा, दिनेश पटेल, सचेन्द्र पटेल, राममनोहर धाकड़, दिनेश रघु, नवनीत रघुवंशी, प्रताप धाकड़ (सरपंच), रमेश रघुवंशी, सोनू पटेल, नीरज रघुवंशी, नीतेश रघुवंशी, दीपक रघु, हितकिशोर शर्मा, राजा पटवा, राजेश शर्मा, राजेश यादव, गिरीश रघु, आनंद कुशवाहा, संजीव रघु, पुष्पेंद्र रघु, सोनू वकील, आशु गोहिया, राजा कुशवाह, विंदु ठाकुर सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button