योजनाओं का लाभ लेने के लिए हितग्राही अपने दस्ताबेज तैयार रखे : महेंद्र यादव
विकसित भारत संकल्प यात्रा पहुंची सिंगपुरी उचेरा ग्रामीणों ने किया स्वागत
सिलवानी । प्रदेश के साथ ही सिलवानी विकासखण्ड में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। गुरुवार को सिलवानी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत सिंगपुरी उचेरा में विकसित भारत संकल्प पहुंची तथा शिविर का आयोजन किया गया।
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत गुरुवार को ग्राम पंचायत सिंगपुरी उचेरा में आयोजित शिविर के प्रारंभ में सरपंच ओर जनप्रतिनिधियों द्वारा आईईसी वैन प्रचार रथों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
हुए। सरपंच प्रतिनिधि महेंद्र यादव ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की तथा कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए गए। एवं एक क्विज का आयोजन किया गया जिसमें सभी ग्रामीणों एवं स्कूल के बच्चों ने इसमें भाग लेकर शाशन की योजनाओं से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देकर पुरुष्कार प्राप्त किये। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेंद्र यादव ने कहा कि जनकल्याण और विकास के क्षेत्र में देश व प्रदेश में और बेहतर कार्य हो तथा प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को शासन की योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ मिल सके, इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा के माध्यम से जनकल्याण की योजनाओं और कार्यक्रमों का अधिक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए प्रयास किया जा रहा है कि इन योजनाओं और कार्यक्रमों के लाभ से कोई भी वर्ग वंचित न रहे।
शिविरों में आईईसी वैन द्वारा एलईडी के माध्यम से शासन की विभिन्न संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदर्शित की गई। इसके अतिरिक्त शिविरों में पूर्व में शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों द्वारा मेरी कहानी- मेरी जुबानी अंतर्गत योजना का लाभ पाने के बाद जीवन में आए बदलावों और आर्थिक उन्नति के बारे में अवगत कराया गया। शिविर में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किया गया। स्वास्थ्य विभाग और आयुष विभाग द्वारा ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए आवश्यक परामर्श और उपचार भी किया गया । साथ ही आयुष्मान भारत सहित अन्य योजनाओं की जानकारी देते हुए आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने हेतु आवेदन भी प्राप्त किए जा रहे हैं। साथ ही मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के कार्ड भी वितरित किये गए। कार्यक्रम में एसडीएम प्रकाश नायक, जनपद पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी नीलम रायकवार सहित विकासखंड के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।



