सेवा संकल्प अभियान के तहत सिविल अस्पताल में नेत्र जांच शिविर आयोजित

सिलवानी। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिविल अस्पताल सिलवानी में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद हितग्राहियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं दृष्टि संबंधी समस्याओं का समय पर उपचार सुनिश्चित करना रहा।
शिविर का आयोजन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के सहयोग एवं मार्गदर्शन में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। जांच उपरांत जरूरतमंद हितग्राहियों को नि:शुल्क चश्मे भी प्रदान किए गए।
नेत्र जांच शिविर के प्रभारी डॉ. टी.आर. साहू रहे। वहीं नेत्र परीक्षण का कार्य डॉ. नवल किशोर साहू द्वारा किया गया। शिविर में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, स्वतंत्र राय, एल्डरमैन किशोर सिंह शेखावत एवं परसोत्तम सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



