रविवार को लक्ष्य ज़िला सिहोरा का 92 वाँ धरना
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । इतनी उपेक्षा के बाद भी समिति के सदस्यों का उत्साह कम नहीं हुआ है । दर्द केवल इस बात का है कि सिहोरा से संबंधित राजनैतिक नेताओं की सिहोरा ज़िला बनाने मैं हमेशा उदासीनता रही । सांसद राकेश सिंह, विधायक नंदनी मरावी नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अग्निहोत्री है
ये सभी यहाँ पर राजनीतिक पदाधिकारी हैं। वोटो के लिए जनता के पास जाते है और जिला बनाने के लिए मौन साधे हुए है ।समय की माँग के अनुसार सांसदों की सीटें बढ़ायी जानी है जिससे विधायकों की सीटें भी बढ़ेंगी इस तरह प्रशासनिक कसावट के लिए अब ज़िलों की सीमा छोटी कर जिलो की संख्या बढ़ायी जाएगी। सिहोरा के राजनेताओं को ये जानना होगा की सिर्फ़ अनुदान हासिल करना या लाने को विकास नहीं कहती है नए तरीक़े के अनुदान हासिल करने के प्रयास के लिए जिला बनना आवश्यक हैं और सभी राजनैतिक दलों को एक साथ आकर ऐसा प्रयास करना ही होगा। धरने मैं लक्ष्य ज़िला सिहोरा समिति के सदस्य अनिल जैन, नागेंद्र कुरारिया, विकास दुबे, सुशील जैन, मानस तिवारी, अमित बख्शी, मोहन सोंधिया, रामलाल साहू, वीरेंद्र दूबे, अशोक विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे। समिति के सदस्य के के कुरारिया ने प्रेस वार्ता मैं ये बोला की अगर सिहोरा के राजनीतिक पदाधिकारीयों ने सिहोरा ज़िला की उपेक्षा की तो आंदोलन आगे उग्र रूप लेगा।



